मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग का शुभारंभ और पेंशनधारकों को सितंबर माह की पेंशन के रूप में ₹147.34 करोड़ से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वरिष्ठजन अनुभव, संस्कार और जीवन मूल्यों की वह धरोहर हैं, जिनसे नई पीढ़ी को निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। उनके सम्मान और सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी समाज के साथ सरकार की भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 9.90 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है, जहाँ पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ देने की व्यवस्था भी की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए भरण-पोषण अधिनियम तथा बुजुर्गों के लिए निःशुल्क तीर्थाटन हेतु दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Khajan Dass , विधायक श्रीमती Savita Harbans Kapoor सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।