
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. जनरल बिपिन रावत का अदम्य साहस, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण, उत्तराखंड एवं पूरे राष्ट्र के लिए सदैव गर्व का विषय रहेगा। उनका जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
