देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचार को आत्मसात करते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

