देहरादून: हमारी सरकार ने प्रदेश की मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से आज प्रदेश की 2.65 लाख से अधिक बहनें लाभान्वित हुई हैं। इस योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मान, आत्मविश्वास और नई पहचान भी प्रदान की है।

