मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स जवानों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा साथ ही अंतरजनपदीय ड्यूटी में तैनात होमगार्ड्स स्वयंसेवकों का भोजनभत्ता ₹100 से बढ़ाकर ₹150 किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को भी ₹50 से बढ़ाकर ₹140/दिन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस बल के साथ-साथ होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भूमिका बेहद अहम है। चाहे यातायात प्रबंधन हो या कांवड़ मेला, चारधाम यात्रा और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ नियंत्रण, हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में होमगार्ड्स ने जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
