देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए सहारनपुर-हरिद्वार के मध्य 51 किलोमीटर लंबे छह लेन स्पर रोड का निर्माण कार्य तीव्र गति से संचालित है। यह परियोजना न केवल प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देकर विकास की रफ्तार को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

