मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसी संकल्प का परिणाम है कि प्रदेश में अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचारमुक्त बनाया गया है, जिससे योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को उनका अधिकार मिल रहा है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद Naresh Bansal , कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal , Dr Dhan Singh Rawat , श्रीमती Rekha Arya , Khajan Dass , विधायक श्रीमती Savita Harbans Kapoor उपस्थित रहे।
