देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति एवं सशक्त दिशा मिल रही है।
गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक ₹2,730 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा 12.4 किमी लंबा रोप-वे इस विकास दृष्टि का एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी प्रकल्प है।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध बनाएगी, बल्कि दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ कर क्षेत्रीय संतुलित विकास को भी नई दिशा देगी:” (मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

