उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पैतृक गांव हड़खोला, पिथौरागढ़ स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी पैतृक भूमि पर आकर और ईष्ट देवता के दर्शन कर मन को असीम शांति एवं आत्मीयता की अनुभूति होती है। देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकपरंपराएं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान और हमारी शक्ति हैं।
