देहरादून। आज अभिनव कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने उत्तराखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 के विजेताओं आकाश गुप्ता (पुरुष एकल विजेता), गौतम ध्रुवाँश (उप विजेता), ख्याति पाण्डेय (महिला एकल विजेता) व अदिति भारद्वाज (उप विजेता) से पुलिस मुख्यालय में भेंट कर उन्हें बधाई दी। पुलिस महानिदेशक महोदय ने विजेताओं को 10 हजार और उप विजेताओं को 5 हजार रूपए की नकद धनराशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड टेबिल टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं TTFI के उपाध्यक्ष श्री चेतन गुरुंग व उत्तराखंड टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री प्रिंस विपन मौजूद रहे। इस चैंपियनशिप में 11 वर्षीय ख्याति पांडे ने अंडर-11, 13, 15, 17, 19 आयु वर्ग व महिला ओपन वर्ग के खिताब भी अपने नाम किए। इस उपलब्धी के लिए पुलिस महानिदेशक महोदय ने ख्याति का विशेष उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी।
Related Posts
बजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट, राज्य सड़क सुरक्षा नीति 2025 को मंजूरी
- Admin
- February 12, 2025
- 0
