देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में आज आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुँचे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेश एवं राष्ट्र की समृद्धि एवं लोक-कल्याण की कामना की।

शांतिकुंज आगमन पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र के वीर शहीदों की याद में बने शौर्य दीवार पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।