देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए इंटेंसिव केयर सेंटर का लोकार्पण करने के साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने विगत चार वर्षों में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास, पर्यटन को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर राज्य को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चार वर्षों में हमारी सरकार ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब, किसान, महिलाएं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता, सुशासन और विकास के समन्वय से उत्तराखंड को एक सशक्त और विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद Naresh Bansal , कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal , Ganesh JoshiKhajan Dass , Ram Singh Kaira , Pradeep Batra ,  विधायक Umesh Sharma KauMunna Singh Chauhan , Sahdev Singh Pundir, श्रीमती Savita Harbans Kapoor , बृजभूषण गैरोला,  Vinod Chamoli , मेयर Saurabh Thapliyal  उपस्थित रहे।