देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार रात्रि को मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक से उनकी कुशलक्षेम जानी और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के परिजनों से भी बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

