देहरादून: बहुप्रतीक्षित सौंग, लखवाड़ और जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजनाओं पर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये परियोजनाएँ सिर्फ विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि सिंचाई, पेयजल और क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा देने वाली हैं। इनके माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होगा:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

