मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आंध्र प्रदेश में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का किया अनावरण

Share
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मदनपल्ली, आंध्र प्रदेश में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, सशक्त नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का सम्पूर्ण जीवन देशसेवा, सुशासन और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित रहा।
इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष PVN Madhav , आंध्र प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री Satya Kumar Y  सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।