मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का किया शुभारंभ

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर, चंपावत में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ₹11 करोड़ की पुरस्कार राशि DBT के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति एवं खेल उपकरणों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और स्थानीय व पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास निधि का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवायोजन की व्यवस्था के तहत अब तक 29 खिलाड़ियों को नियुक्ति दी जा चुकी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती Rekha Arya , भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी  समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।