Kanwar Yatra: देहरादून से जाने वाले वाहनों के लिए आज से डायवर्ट रहेंगे कई रूट, पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी Posted on July 11, 2025 by Admin Share कांवड़ यात्रा के दौरान 11 से 23 जुलाई तक देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार, सहारनपुर, हल्द्वानी, पौड़ी, टिहरी और यमुनोत्री जाने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं Kanwar Yatra: 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टरों में बंटा हरिद्वार, चार हजार पुलिस-अर्द्धसैनिक बल तैनात कावड़ के दौरान 19 जुलाई तक देहरादून से ऐसे जाएंगे वाहन दिल्ली जाने वाले वाहन आईएसबीटी से छुटमलपुर–देवबंद–रामपुर तिराहा और मेरठ होकर जाएंगे। हरिद्वार जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से जोगीवाला और नेपाली फार्म होकर जाएंगे सहारनपुर जाने वाले वाहन छुटमलपुर होकर जाएंगे। हल्द्वानी, नैनीताल, कुमाऊं जाने वाले वाहन रिस्पना-जोगीवाला–नेपाली फार्म–हरिद्वार और नजीबाबाद होकर जाएंंगे। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से–जोगीवाला–भानियावाला–रानीपोखरी–ऋषिकेश–भद्रकाली–तपोवन–व्यासी और श्रीनगर होकर जाएंगे। टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहन मसूरी, सुआखोली, धनोल्टी और चंबा होकर जाएंगे। यमुनोत्री, गंगोत्री जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से धूलकोट-विकासनगर-नैनबाग–नौगांव और बड़कोट होकर जाएंगे।
Uttarakhand सीएस ने योजनाओं की महिला लाभार्थियों की सटीक जानकारी तलब की Admin March 7, 2025 0 ShareShareदेहरादून, 07 मार्च। महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओ की शुरूआत से अभी तक कितनी महिलाओं को लाभ पंहुचा हैं, इस […]
Uttarakhand मकवाना ने की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील Admin January 13, 2025 0 ShareShareदेहरादून। आज वार्ड नंबर 15 में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव राजौरी के निवास स्थान पर कमरा बैठक […]
Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय Admin August 7, 2026 0 ShareShareदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।