Kanwar Yatra: देहरादून से जाने वाले वाहनों के लिए आज से डायवर्ट रहेंगे कई रूट, पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी Posted on July 11, 2025 by Admin Share कांवड़ यात्रा के दौरान 11 से 23 जुलाई तक देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार, सहारनपुर, हल्द्वानी, पौड़ी, टिहरी और यमुनोत्री जाने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं Kanwar Yatra: 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टरों में बंटा हरिद्वार, चार हजार पुलिस-अर्द्धसैनिक बल तैनात कावड़ के दौरान 19 जुलाई तक देहरादून से ऐसे जाएंगे वाहन दिल्ली जाने वाले वाहन आईएसबीटी से छुटमलपुर–देवबंद–रामपुर तिराहा और मेरठ होकर जाएंगे। हरिद्वार जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से जोगीवाला और नेपाली फार्म होकर जाएंगे सहारनपुर जाने वाले वाहन छुटमलपुर होकर जाएंगे। हल्द्वानी, नैनीताल, कुमाऊं जाने वाले वाहन रिस्पना-जोगीवाला–नेपाली फार्म–हरिद्वार और नजीबाबाद होकर जाएंंगे। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से–जोगीवाला–भानियावाला–रानीपोखरी–ऋषिकेश–भद्रकाली–तपोवन–व्यासी और श्रीनगर होकर जाएंगे। टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहन मसूरी, सुआखोली, धनोल्टी और चंबा होकर जाएंगे। यमुनोत्री, गंगोत्री जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से धूलकोट-विकासनगर-नैनबाग–नौगांव और बड़कोट होकर जाएंगे।
Uttarakhand देश में पहली बार उत्तराखण्ड की सहकारी समितियों में कंप्यूटरीकरण का हुआ शुभारंभ Admin February 8, 2026 0 ShareShare उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन में देश में पहली बार उत्तराखण्ड की सहकारी समितियों में कंप्यूटरीकरण […]
Uttarakhand कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने बूथ प्रवास अभियान के अंतर्गत देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 82 में किया प्रवास Admin April 10, 2025 0 ShareShare देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने आज भाजपा के बूथ […]
Uttarakhand चारधाम यात्रा के बीच बर्फबारी की चेतावनी, सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग को दिए निर्देश… – NNSP Admin May 6, 2025 0 ShareShare उत्तराखंड : मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी जनपद में 07 और 08 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा, […]