समस्त प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

देहरादून: आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला होने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों एवं कर्तव्यों का सशक्त संरक्षक है। संविधान के निर्माण में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

संविधान दिवस हमें अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त करने और एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है, जहां प्रत्येक नागरिक को न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। आइए, हम सभी संविधान की मूल भावना एवं आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, समरस, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )
May be an image of temple and text