मुख्यमंत्री धामी ने आज लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में सहभागिता कर उपस्थित जनता को किया संबोधित

Share
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में सहभागिता कर उपस्थित जनता को संबोधित करने के साथ ही उत्तराखंड महापरिषद के पंचांग का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक कलाओं और विरासत को देशभर में विशिष्ट पहचान दिलाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी मातृभूमि और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज  प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के संकल्प से उत्तराखंड विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री Jaiveer singh , कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj , लखनऊ पूर्वी विधानसभा से विधायक ओपी श्रीवास्तव समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।