देहरादून: हमारी सरकार श्रमवीरों के कल्याण एवं उनके समग्र उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है। पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पोषण योजना, शिक्षा सामग्री योजना एवं योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया है।
इसके माध्यम से श्रमिक परिवारों को बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सामग्री, योग एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण को भी सुदृढ़ किया जा रहा है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

