देहरादून: प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में हमारी सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और देहरादून में कैथ लैब की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के लिए अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश में सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

