देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल जी ने अपने अडिग संकल्प और असाधारण नेतृत्व से बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर भारत की एकता को नई मजबूती दी। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
