देहरादून में आयोजित “लेखक गांव अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव-2026” के समापन समारोह में सम्मिलित हुए CM धामी

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित “लेखक गांव अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव-2026” के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘धरती का स्वर्ग उत्तराखंड’ एवं ‘देवभूमि का काव्य पुष्प’ पुस्तिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान, साहित्य भूषण और लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे पुरस्कारों के माध्यम से प्रदेश के उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही हिंदी सहित विभिन्न स्थानीय भाषाओं में ग्रंथ प्रकाशन के लिए साहित्यकारों को अनुदान भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य, संस्कृति, कला, शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को समर्पित इस महोत्सव ने वैश्विक स्तर पर भारतीय भाषाओं की प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta , प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank , लेखक गांव की डायरेक्टर श्रीमती Vidushi Nishank समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।