मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनबसा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनबसा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया।

May be an image of one or more people

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संरक्षण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश की शांति एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।