देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में Vishva Hindu Parishad -VHP द्वारा आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका ‘विश्व हिंदू’ में अशोक सिंघल के जीवन एवं राष्ट्रहित में उनके योगदान पर प्रकाशित विशेषांक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंघल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज को संगठित करने के लिए समर्पित रहा। राम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण उस सांस्कृतिक संकल्प की ऐतिहासिक सिद्धि है, जिसके लिए अशोक सिंघल ने अपना जीवन समर्पित किया। आज यदि वे हमारे बीच होते, तो श्रीराम मंदिर के दिव्य स्वरूप को देखकर उन्हें अपार प्रसन्नता और आत्मिक संतोष होता।
