आगामी कुंभ के दृष्टिगत हरिद्वार में संस्कृत के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए।:” मुख्यमंत्री

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी कुंभ के दृष्टिगत हरिद्वार में संस्कृत के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को बच्चों को संस्कृत भाषा के साथ वेद, उपनिषद, पुराण एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्कृत ग्रंथों की जानकारी सरल एवं रुचिकर माध्यम से देने समेत चारधाम सहित हर की पैड़ी, जागेश्वर धाम, आदि कैलाश, पूर्णागिरि, सुरकंडा देवी, धारी देवी, गर्जिया देवी मंदिर एवं वीरभद्र ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश दिए।