देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा और नई गति दी जा रही है। इसी क्रम में देहरादून एयरपोर्ट से देश के 11 से अधिक प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिसके माध्यम से प्रदेशवासियों को देश के विभिन्न हिस्सों से सुगम, तेज और सुविधाजनक हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है।

