देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई देवतुल्य जनता की समस्याएं सुनी।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और जिला अथवा विभागीय स्तर पर समाधान योग्य मामलों को अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर लंबित न रखने के लिए निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन-1905, जनसुनवाई एवं ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जैसे माध्यमों को प्रभावी बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के जन्म दिवस (17 सितंबर) से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा, संवाद, जनभागीदारी और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

