मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बामणी गांव पहुंचकर माँ नंदा देवी के पावन मंदिर में की पूजा-अर्चना

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बामणी गांव पहुंचकर माँ नंदा देवी के पावन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ नंदा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के हर गांव और यहां की मिट्टी में एक अलग ही अपनत्व और आत्मीयता का भाव है।  देवभूमि की यही सरलता, सहजता और अपनापन हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है।