देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर देवभूमि के ऊर्जावान युवाओं से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवा शक्ति ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत और विकसित भारत की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे साकार करने में हमारे युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार, स्टार्टअप, रोजगार मेलों और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार किया जा रहा है।
