मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से किया संवाद

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके विचारों, सपनों और सुझावों को जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने जिस आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच के साथ अपने प्रदेश के भविष्य की कल्पना रखी, वह अत्यंत प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संवाद में यह अनुभव हुआ कि हमारे युवा केवल अपने भविष्य की चिंता नहीं करते, बल्कि शिक्षा, रोजगार, तकनीक, पर्यटन, खेल और गांवों के विकास से लेकर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना भी देखते हैं। विद्यार्थियों के विचारों को सुनना और उनकी आकांक्षाओं को समझना हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज के यही विद्यार्थी कल के उत्तराखंड की दिशा तय करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सरकार और युवाओं के बीच संवाद निरंतर बना रहे और उनके विचार विकास की योजनाओं को नई दिशा दें। ‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखंड’ का संकल्प हमारे युवाओं की प्रतिभा, सोच और सामर्थ्य से ही साकार होगा।