उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के साथ रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार सिख समाज के सम्मान, कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सिख धर्म के दसों गुरुओं की महान परंपरा, उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी शिक्षाओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण से लेकर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती के आयोजन और वीर बाल दिवस के माध्यम से सिख गुरुओं एवं साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
