देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में सहभागिता कर प्रधानमंत्री Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा की गौरवपूर्ण यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को और सशक्त किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta , प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt , Dr. Kalpana Saini , राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य व ‘नमो ऐप’ के राष्ट्रीय संयोजक Kuljeet Singh Chahal , कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
