देहरादून: हमारी सरकार के निरंतर प्रयासों और प्रभावी नीतियों का परिणाम है कि States’ Startup Ecosystem Ranking में उत्तराखण्ड ने ‘लीडर’ की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।
स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने, युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रदेश में अनुकूल स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।
हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड के युवा जॉब सीकर ही नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर भी बनें और अपने नवाचार व प्रतिभा के बल पर प्रदेश को देश के अग्रणी स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करें।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

