‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के दूसरे चरण में प्रदेशभर में जनसेवा का व्यापक विस्तार देखने को मिला:” मुख्यमंत्री

Share

देहरादून: हमारी सरकार की जनकल्याण को समर्पित विशेष पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के दूसरे चरण में प्रदेशभर में जनसेवा का व्यापक विस्तार देखने को मिला।

इस दौरान आयोजित 198 शिविरों में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की। शिविरों के माध्यम से 20 हजार से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया, वहीं 81 हजार से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।
यह अभियान सरकार की सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )
May be an image of text that says "जन जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने की सहभागिता 当 198 शिविरों का सफल आयोजन 20 हजार से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण 81 हजार सेअधििकलाभार्थियों से अधिक लाभार्थियों ने उठाया विभिन्न योजनाओं का लाभ f पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड)"