मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज BJP Mahila Morcha Uttarakhand के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास पर BJP Mahila Morcha Uttarakhand के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। महिला नेतृत्व में विकास के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा नेतृत्व के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक प्रभावी पहल की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उनके सर्वांगीण सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।