देहरादून: हमारी सरकार प्रदेश में MSME क्षेत्र को सशक्त, आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है। उद्योगों को प्रोत्साहन, निवेश को बढ़ावा तथा उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के हमारे सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में MSME क्षेत्र के माध्यम से 4.70 लाख से अधिक रोजगार सृजित हो चुके हैं।

