उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) के साथ देहरादून जनपद के विकास को नई गति देने वाली ₹219 करोड़ से अधिक लागत की 51 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बीते पाँच वर्ष सेवा, सुशासन और समर्पण के भाव से उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहे हैं। इस अवधि में हमारी सरकार ने केवल योजनाओं की घोषणा नहीं की, बल्कि दूरदर्शी, साहसिक और जनहितकारी निर्णयों के माध्यम से विकास की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। समान नागरिक संहिता (UCC), देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून तथा अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय इसी संकल्प के सशक्त उदाहरण हैं, जिनमें जनहित और प्रदेशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के स्नेह, विश्वास और सहयोग से विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण की यह यात्रा आगे भी पूरी प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
