रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार बाबा साहेब के सपनों के अनुरूप संविधान की मूल भावना को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना, जहां समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने सदैव सामाजिक न्याय, समानता एवं मानवाधिकारों की स्थापना के लिए कार्य किया। दुर्भाग्यवश, कांग्रेस की सरकारों द्वारा उनके विचारों और आदर्शों की उपेक्षा की गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Bharat Singh Chaudhary , विधायक श्रीमती Asha Nautiyal  उपस्थित रही।