देहरादून: हमारी सरकार धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार एवं मूलभूत अवसंरचनात्मक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मां पूर्णागिरि धाम, टनकपुर में विभिन्न जनसुविधाओं एवं आधारभूत ढांचे का विकास किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

