देहरादून: पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश में होमस्टे को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप 5,000 से अधिक होमस्टे पंजीकृत हुए हैं। इस पहल से हजारों परिवारों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं तथा उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
होमस्टे योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन को भी नई पहचान मिली है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

