देहरादून: प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य के सरकारी अस्पतालों में 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि आर्थिक संसाधनों के अभाव में कोई भी व्यक्ति आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण से वंचित न रहे।

