नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सम्मेलन में देश के सर्वाधिक अवधि तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री Narendra Modi का हार्दिक अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिसके प्रति जनता जनार्दन के साथ ही सभी सहयोगी दलों ने भी सतत अपना विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin , केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah , केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh सहित केंद्रीय मंत्रीगण, भाजपा एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीगण, सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण, सहयोगी दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
