देहरादून: हमारी सरकार ने केवल बातें नहीं की बल्कि अपने संकल्पों को धरातल पर उतारकर दिखाया है। एक समय ऐसा था जब प्रदेश की भर्ती प्रक्रियाएं भ्रष्टाचार और नकल माफियाओं की भेंट चढ़ चुकी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया।
हमारी सरकार ने राज्य गठन के बाद पहली बार रिकॉर्ड 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति प्रदान कर उनके सपनों को नई उड़ान दी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

