देहरादून: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 6 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल न केवल रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक बनाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार एवं स्थानीय रोजगार को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। विकसित उत्तराखंड और अमृत भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है:”
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

