उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के ऐतिहासिक माँ वाराही शक्तिपीठ, देवीधुरा पहुंचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ वाराही मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ वाराही धाम उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। धाम का विकास इसकी पौराणिक गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ दिव्य अनुभूति भी मिल सके।
