देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल (हरिद्वार) के मास्टर प्लान की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋषिकुल परिसर का वास्तुशिल्प प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य शैली के अनुरूप रखा जाए एवं परिसर में आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ साथ ही परिसर निर्माण से संबंधित सभी कार्यों को दो वर्ष के भीतर पूर्ण किया जाए।
