तेजी से उभरता हुआ पर्यटन हब बन रहा है उत्तराखंड..” मुख्यमंत्री

Share

उत्तराखण्ड:.तेजी से उभरता हुआ पर्यटन हब बन रहा है उत्तराखंड..!

यहाँ की शांत वादियाँ, झीलें, घने जंगल और आध्यात्मिक स्थल विश्व भर के यात्रियों को आकर्षित कर रहे हैं।
एडवेंचर के शौकीनों के लिए ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग जैसे अनुभव हैं, वहीं शांति और सुकून चाहने वालों के लिए ऋषिकेश, मसूरी और नैनीताल जैसे स्थान बेहतरीन विकल्प बन रहे हैं।
सोशल मीडिया और ट्रैवल व्लॉग्स ने भी उत्तराखंड की अनछुई जगहों को दुनिया के सामने लाकर इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। अब लोग सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि प्रकृति को महसूस करने और स्थानीय संस्कृति को जीने के लिए यहाँ आ रहे हैं।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने जहाँ एक ओर राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ किया है वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित किए हैं:”
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )