उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज डोल आश्रम, अल्मोड़ा में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन-अर्चन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक किया।
मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं आश्रम में संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कल्याणदास जी की साधना एवं तपस्या के कारण यह स्थान आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है।
